पंजाब की मान सरकार के मंत्री फौजा सिंह ने दिया इस्तीफा, जबरन वसूली का वीडियो हुआ था वायरल

चंडीगढ़। पंजाब की भगवंत मान सरकार के मंत्री फौजा सिंह सरारी ने मंत्रीमंडल से इस्तीफा दे दिया है। उन पर जबरन वसूली के आरोप हैं। कुछ महीनों पहले जबरन वसूली का उनका वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो वायरल होने के महीनों बाद उन्होंने अपना इस्तीफा सौंप दिया है। हालांकि उन्होंने इस्तीफे का कारण निजी बताया है। अब पंजाब की भगवंत मान सरकार में इस्तीफों के बाद मंत्रीमंडल विस्तार किया जाएगा। इसके लिए राज्यपाल से समय मांगा गया है।

वसूली की वीडियो हुई थी वायरल

पंजाब के बागवानी मंत्री फौजा सिंह सरारी का एक वीडियो पिछले साल सितंबर महीने में वायरल हुआ था। जिसमें वह ठेकेदार से वसूली की बात कर रहे थे। वीडियो वायरल होने के बाद पंजाब की मान सरकार की किरकिरी भी हुई थी। भाजपा और कांग्रेस ने आप सरकार पर भ्रष्टाचारियों की सरकार बताया था। इस मामले में पंजाब सरकार ने उन्हें नोटिस भी दिया था और 28 दिन में पूरे मामले पर स्पष्टीकरण मांगा था। जिसमें उनकी ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया था। इसके बाद माना जाा रहा था कि उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।

अब चुपचाप से दिया इस्तीफा

मंत्री सरारी का वीडियो वायरल होने के बाद पंजाब की राजनीति गरमा गई थी। मान सरकार पर आरोपों की झड़ियां लग गई थी। अब मामला शांत होने के बाद फौजा सिंह ने चुपचाप से इस्तीफा दे दिया है। जिसमें उन्होंने इस्तीफे के पीछे निजी कारण बताए हैं। हालांकि उनका चार्ज किसे इस विभाग का चार्ज दिया जाएगा यह अभी स्पष्ट नहीं है।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img