होली पर मैट्रिमोनियल वेबसाइट भारत मैट्रिमोनी विवादों में आ गया है। वेबसाइट ने एक ऐड जारी किया था, जिसमें दिखाया गया कि होली खेलने के दौरान महिलाओं को परेशान किया जाता है। इसलिए बहुत सारी महिलाओं ने होली खेलना बंद कर दिया है। ऐड में यह मैसेज दिया गया कि इस होली आप महिला दिवस मनाएं और खुद को सुरक्षित रखें। भारत मैट्रिमोनी के इस ऐड के बाद नेटिजन्स ने हिंदू भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया है। कई यूजर्स सोशल मीडिया पर बॉयकॉट भारत मैट्रिमोनी ट्रेंड चला रहे हैं। कई यूजर्स ने वीडियो को हिंदूफोबिक और शर्मनाक बताया। हालांकि, भारत मैट्रिमोनी की ओर से इसपर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।
